फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Retired accountant beaten up for demanding money

Fatehpur News: रुपये मांगने पर सेवानिवृत्त लेखपाल को पीटा

Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Retired accountant beaten up for demanding money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा। सेवानिवृत्त लेखपाल से रुपये मांगने पर एक सरकारी कर्मचारी ने गाली-गलौज और मारपीट की। पंचायत में लेखपाल का विवाद के बाद रुपया वापस हो गया। मारपीट प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शिकायत की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर निवासी बेनी प्रसाद सेवानिवृत्त लेखपाल है। उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि क्षेत्र का रहने वाला एक युवक रेशम विभाग में कर्मचारी है। वह मीरपुर मजरे कूरा में अपंजीकृत नर्सिंग होम संचालित करता है। बेटे को नौकरी दिलाने के एवज में कर्मचारी ने उनसे बड़ी रकम ली थी। नौकरी नहीं लगी। रुपये मांगने पर टरकाने लगा। वह दो अगस्त की रात कर्मी के घर रुपये मांगने पहुंचे। उनके साथ कर्मचारी ने गाली-गलौज और मारपीट की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। प्रधान के हस्तक्षेप पर रुपये मिल सके। बेनी प्रसाद ने मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

----------------
दो युवकों पर युवती को ले जाने का मुकदमा दर्ज
फतेहपुर। जहानाबाद थाने के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती 24 जुलाई को घर से मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी। वह मूल रुप से कालपी की है। जहानाबाद में मामा के घर में सालों से रहती थी। मामा के पास करीब दो घंटे के बाद युवती के मोबाइल से फोन पहुंचा। फोन पर बताया कि युवती को ले गए हैं। घर की तलाशी में पता लगा जेवरात और दो लाख नकद घर से युवती लेकर गई है। छानबीन में पता लगा कि फोन करने वाले आकाश और सौरभ हैं। दोनों कालपी राजघाट हरीगंज के रहने वाले हैं। युवती के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed