{"_id":"4cc2c133192689c9ed883f4ecb9d817c","slug":"restored-in-drizzling-lively-crops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से फसलों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से फसलों में लौटी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को भोर से शुरू र्हुई रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। किसानों का कहना है कि सूख रही फसलों के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी।
बता दें कि बारिश न होने से सभी फसलें मुरझाने लगी थीं। सिंचाई के लिए नहरों, माइनरों और रजबहों में पानी नहीं था। वहीं राजकीय नलकूप ठप होने से समस्या और भी गहरा गई थी। हालत यह थी कि फसलों के सूखने का सिलसिला शुरू हो गया था। तड़के लगभग चार बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी से फसलों में जान आ गई है।
किसान गंगाराम मौर्या, गिरधर पांडेय, कल्लू, संतलाल, जगदीश सिंह और हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने से गेहूं, जौ, चना, लाही, सरसों आदि फसलों को करीब दस दिन के लिए सिंचाई से राहत मिल गई। अब फसलों की सिंचाई नहीं करनी पडे़गी। कृषि विशेषज्ञ एके सिंह ने बताया कि बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा।