फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report of deliberate attack, looting of 25 including murderer

Fatehpur News: हत्यारोपी पक्ष समेत 25 पर जानलेवा हमला,लूट की रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Report of deliberate attack, looting of 25 including murderer
फतेहपुर। राधानगर थाने क्षेत्र के देवीगंज मिलाप कोठी के पास रहने वाले दो पक्षों के बीच मारपीट, बलवा और लूट के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक पक्ष चर्चित राजा ठाकुर हत्याकांड का आरोपी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी एक पक्ष से वीर सिंह की पत्नी गन्नो सिंह का आरोप है कि मोहल्ले का अभय सिंह परिहार उर्फ बउवा ठाकुर ने साथियों संग 2016 में उसके पुत्र विक्रम सिंह उर्फ राजा ठाकुर की हत्या कर दी थी। पुत्री रंजना सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सुलह के लिए अभय सिंह परिहार व उसके साथी दबाव बनाते हैं। सुलह से इंकार पर फरवरी 2024 में अभय सिंह परिहार, शेर बहादुर सिंह उर्फ लोहा सिंह, लाल जी तिवारी व दो अन्य लोगों ने घर में हमला किया था। रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह 29 सितंबर की शाम नातिन अंशिका सिंह उर्फ बिट्टो, आयुषी सिंह उर्फ खुशी के साथ घर के पास मंदिर में पूजा कर रही थी। उसी समय शेर बहादुर सिंह उर्फ लोहा सिंह, अभय सिंह परिहार उर्फ बउवा ठाकुर, कृष्णदत्त शुक्ला, आरती उर्फ प्रिया पत्नी शेर बहादुर सिंह, लालजी तिवारी, मोना तिवारी पत्नी लालजी तिवारी, आकांक्षा तिवारी पुत्री लालजी तिवारी, दयावती शुक्ला पत्नी कृष्णदेव शुक्ला, छाया पत्नी प्रेमदत्त शुक्ला, रितिका पुत्री प्रेमदत्त शुक्ला, दामिनी उर्फ सृष्टि पुत्री शेर बहादुर सिंह व चार अन्य लोग लाठी डंडा, फावड़ा लेकर पहुंचे। गाली गलौज कर उसे, नातिनों को पीटा। उसके व अंशिका के गले से सोने की चेन लूट ली। कोर्ट के आदेश पर अभय, शेर बहादुर समेत 17 के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से शेरबहादुर की पत्नी प्रिया उर्फ आरती ने रंजना सिंह चौहान, वीर सिंह चौहान, खुशी, कुनाल लोधी, बिट्टो, ममता सिंह पत्नी मोनू सिंह, गन्नो सिंह, मोनू सिंह के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट समेत अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके प्लाॅट के रास्ते में वीर सिंह चौहान ने अतिक्रमण किया है। रास्ता संकरा होने की शिकायत की गई थी। खुन्नस में 29 सितंबर की शाम पुत्री दामिनी दुकान जा रही थी। रास्ते में रंजना सिंह चौहान समेत अन्य ने पुत्री को जान से मारने की नीयत से घर घसीट ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर वह पहुंची। जहां उस पर हमला किया। मोहल्ले के संजय तिवारी, पुष्पा तिवारी, छाया शुक्ला बचाने पहुंचे। उनके साथ भी मारपीट की। उसके कान के बाले, बिट्टू, छाया शुक्ला का मंगलसूत्र लूट लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रंजना समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed