फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report filed against Pradhan and four others for beating up brother for opposing rape

Fatehpur News: दुष्कर्म का विरोध करने पर भाई को पीटने में प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट

Sun, 01 Sep 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report filed against Pradhan and four others for beating up brother for opposing rape
फतेहपुर। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश के विरोध में भाई को प्रधान ने सहयोगियों संग पीटकर घायल कर दिया। चार दिन बाद पुलिस ने प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती ने बताया कि वह 26 अगस्त की रात घर के अंदर सो रही थी। रात में गांव के प्रधान त्रिपुरेश का भाई अभिनव घर में घुस आया, दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे भाई ने अभिनव को पकड़ लिया। तभी त्रिपुरेश, चचेरा भाई सुधीर व रामकिशोर पाल उसके घर पहुंचे। उसके भाई को लात घूसों, डंडों से पीटा। जाते समय अभिनव ने अगवा करने की धमकी दी। वह घायल भाई को देवरी चौकी लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल भाई को चौकी में बैठा लिया। दूसरे दिन भाई और दूसरे पक्ष का शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही थी। तहरीर मिलने पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed