फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report against the then manager in Jewar case of disappearance from locker

Fatehpur News: लाॅकर से गायब जेवर के मामले में तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Report against the then manager in Jewar case of disappearance from locker
चौडगरा। बिंदकी रोड चौडगरा के एसबीआई शाखा के लाॅकर से गायब करीब 30 लाख के जेवरात के मामले में पुलिस ने तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बैंक की जांच में मानवीय भूल ही प्राथमिकता दिख रही है। हालांकि प्रबंधक आगे और दस्तावेज खोजने के प्रयास की बात कह रहे हैं। वहीं बैंक दिवंगत रामऔतार सिंह का लॉकर चार वर्ष पहले बंद किए जाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

औंग थानाक्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी दिवंगत रामऔतार सिंह के बेटे बृजराज सिंह की तहरीर के आधार पर तत्कालीन प्रबंधक पंकज वर्मा को आरोपी बनाया गया है। लाॅकर बंद करने या जेवरात निकालने के समय लाॅकर रिकॉर्ड बुक में खाताधारक के हस्ताक्षर व लेन-देन का जिक्र लिखा जाता है, लेकिन लाॅकर रिकॉर्ड बुक में लॉकर नंबर 15 का कोई जिक्र नहीं है। बैंक प्रबंधक के कंप्यूटर सिस्टम में 15 नंबर लॉकर क्लोज दिखने के बावजूद उसे चार वर्षों तक किसी दूसरे को अलॉट नहीं किया गया। इसकी वजह बैंक के पास चाबी न होना बताया जा रहा है। बैंक प्रबंधन ने लापरवाही के चलते दूसरी चाबी भी अलॉट कराने की प्रक्रिया नहीं की। दूसरे लॉकर अलॉट किए जाते रहे। चार वर्षों में कितने लॉकर अलॉट हुए, इसका भी प्रबंधक मो. आमिर के पास कोई डाटा नहीं है। न ही यह जांच का विषय होना बताया है। कुछ लोगों ने अपने लॉकर खोलकर चेक भी किए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बृजराज सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी बैंक प्रबंधन की जांच चल रही है। प्रबंधक मो. आमिर ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम में खाता भी नहीं दिख रहा है। इसलिए कब तक लॉकर का चार्ज जमा हुआ, इसका डाटा नहीं मिल रहा है। बैंक में कैश जमा के कागजात खोजने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed