फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Remembered the bravery and sacrifice of Thakur Dariyav Singh

Fatehpur News: ठाकुर दरियाव सिंह के शौर्य और बलिदान को किया याद

Tue, 09 Jun 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Remembered the bravery and sacrifice of Thakur Dariyav Singh
फोटो-35-विजय दिवस समारोह में महानायक ठाकुर दरियाव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथि। संवाद - फोटो : Aarchive
खागा। कस्बा स्थित स्मारक स्थल पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर बलिदानी ठाकुर दरियाव सिंह का 170वां विजय दिवस समारोह रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यहां वक्ताओं ने उनके शौर्य, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को राष्ट्रभक्ति का प्रेरक प्रतीक बताया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत समिति के मंत्री रामप्रताप सिंह की ओर से समिति की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के साथ हुई। उन्होंने बताया कि समिति वर्ष 1969 से लगातार ठाकुर दरियाव सिंह की स्मृतियों को संरक्षित कर उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ठाकुर दरियाव सिंह का जन्म 1795 में खागा गढ़ी के प्रतिष्ठित ताल्लुकेदार ठाकुर मर्दन सिंह के घर हुआ था। 1857 की क्रांति में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आठ जून 1857 को खागा अंग्रेजों के कब्जे से मुक्त हुआ था जब विद्रोही सैनिकों और स्थानीय जनता ने सुजान सिंह के नेतृत्व में तहसील के राजकोष पर अधिकार कर अंग्रेजी शासन के प्रतीकों को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि यहां ठाकुर दरियाव सिंह जैसे महान क्रांतिकारी हुए। उनके संघर्ष ने क्षेत्र में स्वतंत्रता की अलख जगाई और उनका बलिदान आज भी युवाओं को देशभक्ति व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडा नरेश देवी बक्श सिंह के वंशज माधव राज सिंह ने की।
इस दौरान बिठूर के तात्या टोपे के वंशज विनायक राव टोपे, बहराइच के राजा बलभद्र सिंह के वंशज आदित्यभान सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में महेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, ब्रजमोहन पांडेय, चेयरपर्सन गीता सिंह, शिवचंद्र शुक्ला, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, अन्नू कटियार, राजेश चौधरी, राकेश सिंह, जुगेश सिंह और ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।



स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के वंशजों का हुआ सम्मान
ठाकुर दरियाव सिंह के 170वें विजय दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के 15 वंशजों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में देवी बक्श सिंह के वंशज माधव राज सिंह, तात्या टोपे के वंशज विनायक राव टोपे, राजा बलभद्र सिंह के वंशज आदित्यभान सिंह, ठाकुर दुर्गा सिंह के वंशज विजय सिंह, ठाकुर ईश्वरी सिंह के वंशज भूपेंद्र सिंह, जगन्नाथ सिंह के वंशज ओमप्रकाश सिंह, शिवराज सिंह के वंशज प्रेमराज सिंह, शिवशंकर तिवारी के वंशज दिनेश चंद्र तिवारी, शिवनायक सिंह के वंशज जयचंद्र सिंह, नारायण कोरी के वंशज चंद्रभान, बाबूलाल सिंह के वंशज धीरेंद्र सिंह, बाबू सिंह के वंशज धीरेंद्र सिंह, ब्रजलाल पाल के वंशज रविशंकर पाल, बद्री सिंह के वंशज वीरेश कुमार सिंह तथा हीरालाल सिंह के वंशज राम सिंह शामिल रहे।

फोटो-35-विजय दिवस समारोह में महानायक ठाकुर दरियाव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथि। संवाद

फोटो-35-विजय दिवस समारोह में महानायक ठाकुर दरियाव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथि। संवाद- फोटो : Aarchive

फोटो-35-विजय दिवस समारोह में महानायक ठाकुर दरियाव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथि। संवाद

फोटो-35-विजय दिवस समारोह में महानायक ठाकुर दरियाव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते अतिथि। संवाद- फोटो : Aarchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed