फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Religious leaders are being insulted under the BJP government: Akhilesh

भाजपा सरकार में धर्म गुरुओं का हो रहा अपमान : अखिलेश

Sat, 21 Feb 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Religious leaders are being insulted under the BJP government: Akhilesh
फोटो-27-पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद
फतेहपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म गुरुओं का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं। उप मुख्यमंत्री शंकराचार्य के समर्थन में हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की बेटी की शादी में शुक्रवार को पहुंचे अखिलेश यादव ने सिविल लाइंस स्थित नासेपीर मोहल्ले में बने एक मैरिज हाल में पत्रकारों से बातचीत की। यहां उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर यूजीसी लागू किया है। इसका उद्देश्य छात्रों और समाज को आपस में लड़ाना है। इससे भाईचारा खत्म होगा और युवा गुमराह होंगे। उन्होंने इसे भाजपा सरकार की सोची-समझी चाल बताया। युवाओं को नौकरी न मिलने से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक भी नया बिजली उत्पादन केंद्र नहीं बनवाया बल्कि बिजली के बिल बढ़ा दिए हैं। दावा किया कि प्रदेश में बिजली उपलब्ध कराने का श्रेय सपा को जाता है। उन्होंने वाराणसी में मंदिर तोड़कर पुरानी धरोहर समाप्त करने, बेरोजगारी बढ़ने और किसानों को खाद के लिए भटकने जैसे मुद्दों को भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में शादी समारोह में शामिल होने आया हूं। इसके बाद सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। एसपी बताएं कि दूसरी बार आने पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कितना भुगतान करना होगा। प्रधानमंत्री प्रचार कर रहे हैं ज्वार, मक्का, बाज बाजारा खाओ। अमेरिका ने सुन लिया है वह सब अपने यहां से भेज देगा। यहां किसानों की हालत और खराब हो जाएगी।
आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपति खाद से मनमानी उगाही कर रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकारी तंत्र काम नहीं कर रहा है। गोरखपुर में 19 लोगों की आंखें चली गईं और 16 साल की बेटी के साथ अन्याय हुआ। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की सड़कों की हालत खस्ता है नौकरियों में आरक्षण छीन लिया जा रहा है और किसानों की हालत और खराब हो रही है।

पूर्व विधायक के घर में रुके एक घंटे
हथगाम। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर एवं विधायक ऊषा मौर्या के समर्थकों की भीड़ रही। अफोई पहुंचने पर पहले जिले की सीमा पर सांसद नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर के आवास में एक घंटे रुके। इस दौरान समरजीत सिंह, विपिन सिंह यादव, रामेश्वर दयाल गुप्ता, जालिम सिंह एडवोकेट, इंद्रसेन यादव, परमहंस आदि मौजूद रहे।
सुल्तानपुर घोष स्थित रामपाल मौर्य डिग्री कॉलेज में अखिलेश यादव का विधायक ऊषा मौर्या, विकल्प मौर्य, ज्योति मौर्य, राम नारायण मौर्य आदि ने स्वागत किया। विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री को महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह, अब्दुल काफी आदि मौजूद रहे। वहीं हुसैनगंज में भी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। (संवाद)


छात्र नेता के आवास छिवलहा भी गए अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छात्रसभा जिलाध्यक्ष सुशील यादव के छिवलहा स्थित आवास भी गए। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष उनका स्वागत किया।

फोटो-27-पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद

फोटो-27-पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed