फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   relief from seasonal rain

मानसूनी बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

Tue, 15 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
relief from seasonal rain
फतेहपुर। मानसून की पहली बारिश जमकर हुई। रविवार से लेकर सोमवार को दिन भर पानी गिरता रहा। शाम तक 48.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम में आई तब्दीली से तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन राहत की इस बारिश से कई जगह मुश्किलें भी खड़ी हुईं। जलभराव होने से लोगों को आवागमन करने में खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार हर साल 20 जून के बाद ही मानसून फतेहपुर पहुंचता था, लेकिन इस बार सात दिन पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मानसूनी बारिश का सिलसिला रविवार रात से शुरू हुआ। इसके बाद लगातार बारिश होती रही। दिनभर बारिश की फुहार पड़ती रही। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून तक बारिश होगी। इसके बाद मौसम खुलेगा।
विज्ञापन

वहीं, बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। लोगों आने जाने में खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर, खेती का काम भी शुरू हो गया है। बारिश होने के साथ किसान धान की नर्सरी लगाने में जुट गए। दूसरी ओर से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। केवीके थरियांव के मौसम विशेषज्ञ सचिन शुक्ला ने बताया कि मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इस बार मानसून अच्छा रहेगा। जो फसलों के लिए लाभकारी होगा। जिलेभर में बारिश मिलाजुला असर इस तरह रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
फोटो 14-
असोथर चौराहे पर एक फीट तक भरा पानी
असोथर। मानसून की पहली बारिश में कस्बे का प्रताप नगर झाल चौराहा पर एक फीट तक पानी भर गया। पैदल राहगीर अगल-बगल की दुकानों की तरफ से निकलते रहे। वहीं, बाइक व अन्य वाहन जलभराव से होकर गुजरे। कई सड़कों पर कीचड़ भी हुआ। (संवाद)
.....
फोटो 15-
खागा बीडीओ आवास में भरा बारिश का पानी
खागा। मानसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कराई गई नालों की सिल्ट सफाई की पोल खोल दी। रविवार रात हुई बारिश का पानी ऐरायां ब्लाक के खंड विकास अधिकारी आवास तक पहुंच गया। सड़क से लेकर गेट के अंदर तक पानी भर गया। (संवाद)
....
फोटो 7-
थरियांव में दुकानों के अंदर घुसा पानी
थरियांव। भोर पहर कस्बा में जोरदार बारिश हुई। सड़कें पानी से उफना गईं और दुकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। कस्बावासियों का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण के समय कार्यदायी संस्था ने नाली में सिल्ट डाल दी है। अब पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। (संवाद)
.....
फोटो 8-
बारिश से खराब हुई मूंग की फसल
फतेहपुर। बारिश से जहां कई किसानों को फायदा हुआ है, वहीं मूंग की फसल करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। जो मूंग तोड़ने लायक थी, वह बारिश में भीग कर नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि फली के अंदर मूंग अंकुरित हो जाएगी। अब फसल जोतनी पड़ेगी। (संवाद)

......
फोटो 30-
बारिश से भीगा क्रय केंद्र में लगा गेहूं
फतेहपुर।बारिश से सरकारी खरीद केंद्रों में गेहूं की तौल बंद हो गई है। क्रय केंद्र में लगे गेहूं को तिरपाल से तो ढक दिया गया लेकिन इसके बाद भी बोरियां भीग गई हैं। दिनभर हुई बारिश के कारण किसान गेहूं बेचने के लिए परेशान दिखे। मंगलवार को गेहूं खरीद का अंतिम दिन है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed