फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Record-breaking heat disrupt normal life

रिकार्ड तोड़ गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 19 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Record-breaking heat disrupt normal life
तेज धूप में मुंह बांधकर जाती महिलाएं।

जिले में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ने से आम जनमानस से लेकर पशु-पक्षी तक की हालत खराब है। अप्रैल माह की शुरुआत से ही हो रही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालत यह है कि गर्मी का असर दिन के साथ-साथ रात को दिखाई देने लगा है। घर की छतों में लगे पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। बस अड्डे में लोग धूप में बैठकर बसों का इंतजार करने को विवश हैं।  

विज्ञापन


सुबह के आठ बजते ही सूरज आग उगलने लगता है। घर से बाहर जाने वाले लोग गमछा बांध कर बाहर निकलते हैं। महिलाएं भी धूप से बचने के लिए मुंह ढंक कर निकल रही हैं। सोमवार को स्कूली बच्चे व राहगीर आइसक्रीम व गन्ने के रस से प्यास बुझाते दिखाई दिए। वहीं, रोडवेज बस अड्डा में बसों का इंतजार करने वाले मुसाफिरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। निर्माणाधीन बस अड्डे में मुसाफिरों को बैठने के लिए जगह तक नहीं है।
विज्ञापन


तेज धूप में फुटपाथ व आसपास की दुकानों के  सामने बैठकर लोग बसों का इंतजार करते हैं। मार्गों पर सार्वजनिक नल, हैंडपंप की कमी और प्याऊ न होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed