फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rebellion over possession, two injured in the fight

कब्जे को लेकर बलवा, मारपीट में दो घायल

Sun, 21 Aug 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rebellion over possession, two injured in the fight
फतेहपुर। विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें राजगीर का सिर फट गया और एक मजदूर का हाथ टूट गया। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हमलावर पक्ष ने आठ अगस्त को विवादित जगह पर हो रहे निर्माण को रुकवाने के लिए एसपी को शिकायती पत्र दिया था। उनका आरोप है कि पुलिस एक पक्ष से काम कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के मलाका निवासी कमलेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि राधारमण द्विवेदी निवासी सादीपुर से मलाका स्थित जमीन का अनुबंध है। प्लाट पर 19 अगस्त की दोपहर वह बाउंड्री बनवा रहा था। मलाका निवासी जगतपाल पासवान, उनका बेटा राजेंद्र समेत चार लोग प्लाट पर आए और गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगीर नरेंद्र गुप्ता और मजदूर राधेश्याम रैदास निवासी राधानगर पर चारों ने डंडे, सरिया से हमला किया। मारपीट में राधेश्याम का हाथ टूट गया, जबकि राजगीर नरेंद्र कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। उनके साथ भी चारों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

निर्मित दीवार भी ढहा दी। उधर, दूसरे पक्ष जगतपाल ने बताया कि विवादित जमीन का बैनामा 2004 में कराया था। जमीन में एक हिस्से का बैनामा 2020 में दूसरे पक्ष ने कराया है। उसके हिस्से में कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत एसपी से कर चुका है। जिसके बाद भी पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। वह निर्माण रोकने गए थे। जहां उन लोगों ने हमला किया। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि जमीन विवाद की शिकायत उनके पास नहीं आई है। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed