फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raza and Company cost the revenue department crores

रजा एंड कंपनी ने राजस्व को भी लगाई करोड़ों की चपत

Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Raza and Company cost the revenue department crores
फतेहपुर। हाजी रजा और उसके गुर्गों का काकस सिर्फ सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाने तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि जमीनों की खदीर फरोख्त में खूब खेल किए गए। प्लाटिंग के काम में उतरी पूरी टीम ने राजस्व विभाग को करोड़ों की चपत लगाई।
विज्ञापन

खेल कुछ इस तरह से हुआ कि कृषि के नाम पर बीघे में खरीदी गई जमीनों को प्लाटिंग करके फुट में बेंचा गया। विनियमित क्षेत्र में होने के बावजूद जमीनों का प्रयोग नहीं बदला गया और उनकी सौदेबाजी कर ली गई। यह सभी आरोप सदर विधायक विक्रम सिंह की ने लगाए हैं।
विज्ञापन

दरअसल नियम यह है कि जब आप किसी प्रकार की जमीन लेते हैं और उसका प्रयोग बदलतेे हैं तो तहसील से उसका प्रयोग बदलवाना पड़ता है। ताकि संबंधित जमीन की श्रेणी बदल सके। मसलन बानगी के तौर आपने कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

उपयोग की कोई जमीन खरीदी लेकिन जब आप उस जमीन की प्लाटिंग करते हैं तो उसका उपयोग कृषि के स्थान पर व्यवसायिक हो जाता है। ऐसे में जमीन का प्रयोग बदलवाकर ही उसकी कोई सौदेबाजी की जा सकती है। इसके लिए भी बाकायदा सरकारी तौर पर अनुमति लेनी होती है और सरकारी शुल्क भी देना होता है। मगर यह सारी कसरत आम आदमी के लिए है।
चेयरमैन प्रतिनिधि जैसे खास लोगों न इस प्रक्रिया की ओर कभी मुंह ही नहीं किया और न ही सरकारी मशीनरी की कभी हिम्मत पड़ी। सदर विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि पूरी टीम ने बीघे में कृषि की जमीनें खरीदीं और फुट की नाप में प्लाटिंग करके बेंच दी।

खुद करोड़ों कमाए और सरकारी खजाने को चपत भी लगाई। सिर्फ इतना ही नहीं खेल में कहीं धरपकड़ न हो सके। इसलिए अपने नाम को भी बचाया गया। जिसकी जमीनें खरीदकर बेचनी थीं, उनसे पहले अपने नाम बैनामा नहीं कराया गया। बल्कि एग्रीमेंट कराया गया और क्रेताओं को जमीन के मूल मालिक से बैनामा करा दिया गया। इससे कहीं नाम आने का खतरा भी नहीं रहा और बीच में पूरा खेल भी हो गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक को अब इन सब मामलों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed