फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rape victim threatened on the farm

दुष्कर्म पीड़िता से खेत में मारपीट धमकाया

Fri, 01 Jan 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rape victim threatened on the farm
फतेहपुर। दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों ने मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकाया। पीड़िता ने समझौता करने से इंकार कर दिया। तो आरोपियों ने उसके साथ खेत में मारपीट की। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का डेढ़ साल पहले गांव का ही एक युवक अपहरण करके ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत चार के खिलाफ 18 अगस्त 2019 को अपहरण व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

आरोपी नीरज जमानत पर छूट गया। उसने पीड़िता को धमकाया, तो पीड़िता के पिता ने आरोपी की जमानत खारिज कराने के लिए 22 नवंबर 2020 को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खुन्नस में 11 दिसंबर को आरोपी और उसके पिता, दादा समेत चार लोग पीड़ित के खेत पर पहुंचे और पीड़िता पर मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया। उसके इंकार करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता को पीटा।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तो आरोपी उन लोगों को धमकी देकर चले गए। मामले की शिकायत पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में की। जहां सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed