{"_id":"62b8ab5a8841e97cb438241b","slug":"rape-report-mahila-fatehpur-news-knp70446828","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा काटने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा काटने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
ा
बहुआ। चारा काटने खेत गई महिला के साथ गांव के तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया कि वह आठ मई 2022 की शाम खेत चारा काटने गई थी। चारा काटते समय गांव के गुड्डू उर्फ अजय पटेल, अंकुल व पंकज ने उसे पकड़ लिया। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले।
मामले की शिकायत दूसरे दिन महिला ने ललौली थाने में की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे टरका दिया। कार्रवाई न होने पर 24 मई को महिला ने एसपी से शिकायत की फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।