फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rape

पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
rape
फतेहपुर। पति के हाथ पैर बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट करने के मामले में मलवां पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि 3 जनवरी 2021 को वह अपने पति के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी। वह गांव के पास पहुंची तो आरोपी तरुण, शिवाधार निवासी सिकरोढ़ी थाना कल्यानपुर ने उनको रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट कर अंगौछे से हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में की। पुलिस के कार्रवाई न करने पर एसपी से शिकायत की थी, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई थी। इस पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया था। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की 2012 में मौत हो गई थी। तब से वह अपने चाचा व चाची के साथ रह रही है। युवती ने आरोप लगाया कि चाचा ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इससे वह गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी ने मारपीट कर उसका गर्भपात करा दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed