{"_id":"47ae35931be82d42d1b640ded6211e4a","slug":"rani-lakshmi-bai-victims-may-benefit-from-fund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ितों को रानी लक्ष्मी बाई कोष से कराएं लाभान्वित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ितों को रानी लक्ष्मी बाई कोष से कराएं लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
राज्य महिला सशक्तीकरण मिशन के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष जिला स्टेयरिंग समिति की बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ पीड़ित महिलाओं को दिया जाना है। उन्होंने जिले में पीड़ित महिलाओं को चिन्हित कर लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कालेज, महाविद्यालयों में अभियान चलाकर कार्यशालाओं के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्ट्रेट, तहसील, ब्लाक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यशाला कराने को कहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह योजना सात जनवरी 2015 को शुरू की है। ऐसी महिलाएं व बालिकाएं जो बलात्कार, एसिड अटैक जैसे कुकृत्यों का शिकार हो जाती हैं। ऐसी पीड़िताओं को आर्थिक और चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। यही नहीं पीड़ित महिला के साथ उनके बच्चों के भरण पोषण एवं शिक्षा व चिकित्सा की जिम्मेदारी भी रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष से की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, अपर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी कमलेश चंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन