{"_id":"5771764c4f1c1bcb7379bc95","slug":"ramping","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर जलवा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
रैंप पर जलवा
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में सोमवार को फैशन शो हुआ। शाम को आयोजित इस खास शो का दीदार करने के लिए दोपहर बाद से ही फेस्टिवल प्वाइंट पर मजमा लगना शुरू हो गया। रैंप पर मॉडल्स ने कैटवॉक कर अदाकारी के जलवे बिखेरे। जिसे देख लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन
शहर के आईटीआई ग्राउंड पर 20 जून से चल रहे अमर उजाला और टाटा शक्ति के शॉपिंग फेस्टिवल मेें सोमवार के इवेंट ने धमाल कर दिया। कभी कठपुतली नृत्य तो कभी फॉलीवुड के कलाकारों के हुनर की नुमाइश देख लोग चकित रहे गए।
विज्ञापन
कानपुर से आई मॉडलों ने अपनी अदाओं से हर उम्र को रिझाया। सतरंगी रोशनी से नहाए रैंप पर छटा बिखेरती मॉडलों को पास से निहारने के लिए लोगों में दीवानगी नजर आई। आलम ये था कि कोई मॉडल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा था तो कोई वीडियो फिल्म बना रहा था।
विज्ञापन