फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rambharose, carrying a reward of 25,000 rupees, was arrested from a cannabis shop.

Fatehpur News: भांग की दुकान से 25 हजार का इनामी रामभरोसे धरा गया

Sun, 16 Nov 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rambharose, carrying a reward of 25,000 rupees, was arrested from a cannabis shop.
फोटो-37-पुलिस की गिरफ्त में रामभरोसे। स्रोत पु​लिस - फोटो : संवाद
फतेहपुर। नउवाबाग स्थित भांग की दुकान से इनामी रामभरोसे को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। सजायाफ्ता रामभरोसे से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में रामभरोसे ने कबूला कि कोर्ट में वकील से उसे सजा का पता लगा। उसके आसपास कटघरे में कोई नहीं था। वह लघुशंका के बहाने बाहर निकला और भाग निकला था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी रामभराेसे रैदास को कोर्ट ने सात नवंबर को पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी। सजा का फैसला आने के बाद ही रामभरोसे कोर्ट को चकमा देकर भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में महिला कोर्ट मोहर्रिर की ओर से कैदी के भागने की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एसओजी और इंटेलीजेंस विंग ने उसे नउवाबाग स्थित भांग की दुकान से गिरफ्तार किया। एसपी अनूप सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार इनाम की घोषणा की थी। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि सजायाफ्ता को जेल भेजा गया है।

फोटो-37-पुलिस की गिरफ्त में रामभरोसे। स्रोत पुलिस

फोटो-37-पुलिस की गिरफ्त में रामभरोसे। स्रोत पुलिस- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed