फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rakshaabandhan mein is baar mahilaon ko phree seva ka nahin milega laabh

रक्षाबंधन में इस बार महिलाओं को फ्री सेवा का नहीं मिलेगा लाभ

Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
rakshaabandhan mein is baar mahilaon ko phree seva ka nahin milega laabh
फतेहपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। दो अगस्त से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है। भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। ताकि सफर में यात्री सामाजिक दूरी बनाए रख सकें। हालांकि इस बार प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री रोडवेज की बसों में सफर नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

योगी शासनकाल में रक्षाबंधन पर्व पर हर साल महिलाओं को एक दिन मुफ्त सफर कराने का नियम इस बार नहीं लागू होगा। इस बार रक्षाबंधन में महिलाओं को टिकट लेकर सफर करना होगा। हालांकि अधिकारियों ने रक्षाबंधन में भीड़ से निपटने की पूरी व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

निगम की 80 और अनुबंधित 15 बसों को रक्षाबंधन पर पर्व चलाया जाएगा। जिस रूट में अधिक भीड़ होगी। उस रूट में तत्काल बस भेजने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए डिपो प्रभारी एमएल केशरवानी ने रक्षाबंधन पर्व पर बसों का संचालन किस आधार पर कराना है। इसका रूट मैप बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम एमएल केशरवानी ने बताया कि लॉकडाउन में वैसे भी खास भीड़ नहीं होगी, लेकिन बस अड्डा में जिस रूट के यात्रियों की भीड़ अधिक होगी। उस रूट में तत्काल बस भेजी जाएगी। खासकर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और बांदा रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाई जाएंगी। इसके लिए वर्कशाप में बसों की मरम्मत का काम चल रहा है। निगम की 80 और 15 अनुबंधित बसों को रक्षाबंधन पर्व के लिए तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed