फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rajnath India in a decade will become superpowered

एक दशक में महाशक्तिशाली बनेगा भारत-राजनाथ

Wed, 22 Feb 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rajnath India in a decade will become superpowered
गोपालगंज में सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के गोपालगंज में चुनावी सभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ा होगा, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे हैं। दावा किया कि एक दशक में भारत महाशक्तिशाली बनेगा।
विज्ञापन



मंगलवार को जनसभा में गृहमंत्री ने कहा कि नोटबंदी से अमीरी गरीबी की खाई कम होगी। भारत के महाशक्ति बनने पर दुनिया भारत के सामने झोली फैलाकर खड़ी होगी। सभा में बसपा, कांग्रेस, सपा को निशाना बनाते हुए कहा कि ये पार्टियां पैसे की इज्जत करने वाली हैं। मुलायम सिंह जिस कांग्रेस से लड़ते थे, सपा ने उसी से समझौता कर लिया है। सभा में भीड़ से पूछा कि बिजली मिलती है कि नहीं। लोगों के नहीं कहने पर कहा कि बिल तो आता ही होगा।
विज्ञापन



जो सरकार आप लोगों को अंधेरे में रखती है, उसे आप लोग भी अंधेरे में छोड़ दें, तभी उनको आपकी ताकत का पता चलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर छ: माह के अंदर किसानों का कर्ज माफ  कर दिया जाएगा। भाजपा के घोषणापत्र में जो वायदे किए गए हैं, उन्हें पूरा कर दिखाया जाएगा। सभा की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने की। इस मौके पर पूर्वमंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा प्रत्याशी करण सिंह पटेल, जहानाबाद से अपनादल उम्मीदवार जयकुमार जैकी, अभय प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, जीतू सिंह, अनिल सिंह, श्यामलाल निषाद, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, रमाकांत त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed