{"_id":"69a09722833bef781d0b51c7","slug":"rajgirs-body-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-garden-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150067-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: राजगीर का शव बाग में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: राजगीर का शव बाग में फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले राजगीर का शव बृहस्पतिवार को पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा और परिजन से पूछताछ की।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी रिंकू उर्फ नीरज (30) राजगीर था। उसका शव पड़ोसी गांव काजीपुर स्थित एक बाग में चिरवल के पेड़ में शर्ट के फंदे से लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पिता रामभरोसे ने बताया कि रिंकू और उसकी पत्नी खुशबू के बीच बुधवार रात कहासुनी हुई थी। इस पर रिंकू घर से चला गया था। रात में तलाश के दौरान वह नहीं मिला। रिंकू की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।