{"_id":"6a19e8af5186f9de3403c1d9","slug":"rain-brings-relief-from-the-heat-of-nautapa-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-155684-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बारिश ने घटाया नौतपा का ताप, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बारिश ने घटाया नौतपा का ताप, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
फोटो-13-बहुआ रोड़ स्थित एफसीआई मंडी परिसर में जमीन पर पड़ा भीगा गेंहू। संवाद
फतेहपुर। बारिश ने नौतपा का ताप घटा दिया है। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश से तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना अगले दो दिन तक जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
नौतपा 25 मई से शुरू हुए हैं। शुरुआती चार दिनों तक इसने तीखा असर दिखाया। तेज धूप और गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह 10 से पांच पांच बजे तक गर्मी का असर सबसे अधिक रहा। रात में भी गर्मी परेशान करती रही। बिजली कटौती के चलते लोग रात में घरों की छतों पर समय बिताने को मजबूर रहे। हालांकि रात की बारिश के बाद लोगों को राहत मिली और सुबह देर तक नींद पूरी की।
शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे और सुहानी हवा चलती रही। किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी शुरू कर दी है। कुछ किसानों ने नर्सरी में पानी भी लगाया। अब तक लोग रात में नर्सरी में पानी डालते रहे थे क्योंकि धूप में पानी गर्म होकर नर्सरी को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। रविवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
बारिश से क्रय केंद्र पर गेहूं भीगा
बहुआ रोड स्थित मंडी समिति में बनाए गए सरकारी क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदा गया करीब 20 क्विंटल गेहूं बृहस्पतिवार रात हुई बारिश में भीग गया। शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलने से गेहूं के अंकुरित होने और काला पड़ने की आशंका बढ़ गई है।