फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rain boon for crops , the farmers happy

फसलों के लिए बारिश वरदान, किसान खुश

Wed, 20 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain boon for crops , the farmers happy

मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से ठिठुरन बढ़

विज्ञापन
गई है। गलन भरी ठंड में गरीब बेसहारा लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पूरे दिन शहर में बंदी जैसा माहौल रहा। शहर के प्रमुख बाजारों में यदाकदा ही लोग नजर आए। ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे। वहीं बारिश ने किसानों की फसलों में वरदान साबित हुई। अब सूख रही फसलें हरीभरी नजर आने लगी हैं। 

ठंड का कहर लगातार तीन दिन से जारी है। मंगलवार को अधिकतम पारा 21 से 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस पर ही अटका रहा। सूरज न निकलने से हांड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

बारिश की वजह से स्कूलों में भी बंदी जैसा माहौल रहा। वहीं आसमान की बूंदों ने किसानों की कुछ समस्या हल कर दी है। गेहूं, चना, राई, सरसों, ज्वार बाजारा की फसलों में रौनक आ गई है।

सूखा की मार से जमीन बंजर सी हो गई थी। फसलों में सिंचाई व खाद छिड़काव के बाद भी रौनक नहीं आ रही थी। लेकिन तीन दिन से हो रही ठंड से फसलों मेें कुछ बदलाव हुआ है। मंगलवार को हुई बारिश से सिंचित व असिंचित फसलों में रौनक आ गई है। दो लाख 48 हजार 44 हेक्टेयर में रबी फसल व दलहन, तिलहन, केला की फसलें बोई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed