फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   railway overbridge will be ready soon

ओवरब्रिज के साथ रेलवे देगा कई सौगात

Wed, 31 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 31 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
 railway overbridge will be ready soon

फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ने वाले फतेहपुर जिले को भी रेलवे की ओर से नए साल के तोहफे मिलने जा रहे हैं। खागा में ओवरब्रिज बनकर तैयार होने के साथ ही दिल्ली-हावड़ा रूट के बिंदकी रेलवे स्टेशन में रैक साइडिंग बनेगी। इटावा से बिंदकी रोड स्टेशन के बीच नई रेल लाइन बिछाने की कवायद में तेजी आएगी। रेलवे कालोनियों मेें जलभराव की समस्या पर विराम लगेगा।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से वर्ष 2014 में मिले हरिहरगंज व चक्कीनाका ओवरब्रिज का तोहफा मिल चुका है। अब बारी उत्तर मध्य रेलवे के खागा रेलवे स्टेशन के किशनपुर क्रासिंग की है। रेलवे क्रासिंग बंद होने से उत्तर व दक्षिण की आबादी को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। रेलवे क्रासिंग के थोड़ी-थोड़ी देर में बंद होने से किशनपुर, धाता व खखरेरू जाने वालों को घंटों लग जाते हैं। करीब 18 करोड़ की लागत से वर्ष 2012 से बन रहे इस ओवरब्रिज के निर्माण की समयावधि दिसंबर 2015 है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के आदर्श रेलवे स्टेशन फतेहपुर के बाद बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर भी मालगाड़ियों का ठहराव कई कई दिनों तक बना रहेगा। बकायदा इसके लिए इस स्टेशन में रैक साइडिंग बनेगी। इसके लिए सर्वे हो चुका है। रेलवे की ओर से जल्द ही काम चालू हो जाएगा। बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन के एसएस कहते हैं कि यह रैक साइडिंग तकरीबन 500 से 700 मीटर के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श रेलवे स्टेशन के सामने बनी आवासीय कालोनी में रहने वाले रेलवेकर्मियाें के परिवारों को नए साल की बरसात में परेशानियों से निजात मिलेगी। कुछेक घंटे की बरसात से पानी-पानी हो जाने वाली रेलवे कालोनी के तमाम परिवार बारिश के दौरान गांव चले जाते रहे हैं। रेलवे के कर्मचारी संगठन एनसीआरइएस के नेता वीपी सिंह कहते हैं क्वार्टर का लेबल ऊंचा करने की दिशा में काम चालू करके राहत दी है।


दिल्ली-हावड़ा रूट के बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन से इटावा के लिए एक नई रेल लाइन बिछने जा रही है।, जो कि इस पिछड़े जिले के लिए बड़ी सौगात होगी। उत्तर मध्य रेलवे ने इस दिशा मेें कवायद चालू कर दी है। इस दिशा में यूपीए सरकार के कार्यकाल में पहल हुई थी। केेंद्र की नई मोदी सरकार भी इस रेल लाइन को मूर्त रूप देने के लिए आगे आ चुकी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed