{"_id":"67005052e04feb084309dd94","slug":"raids-in-search-of-absconding-accused-in-throwing-dead-body-of-teenager-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122391-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किशोरी का शव फेंकने में फरार आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किशोरी का शव फेंकने में फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन
फतेहपुर। हत्या के बाद किशोरी का गंगा नदी में शव फेंकने में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस ने यमुना पार बांदा क्षेत्र में दबिश दी है। आरोपियों की बांदा जिले के कमासिन, बबेरू क्षेत्र में रिश्तेदारियां बताई जा रही हैं। वहीं, नौ दिन बाद किशोरी के शव का सुराग नहीं लग सका है।
गाजीपुर थाने के एक गांव की किशोरी 23 सितंबर को लापता हुई थी। शादी की जिद पर प्रेमी दिलीप कुमार पासवान ने साथियों गैराज संचालक राज, मोनू कुमार मोदनवाल संग उसकी 25 सितंबर की रात गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कार में शव रखकर असनी गंगा नदी में फेंक आए थे। पुलिस तीनों को जेल भेज चुकी है। विवेचना में पुलिस गाजीपुर कस्बे के वीरेंद्र रैदास और असोथर कस्बे के गगन रैदास को प्रकाश में लाई थी। दोनों शव फेंकने में शामिल रहे हैं। दोनों घटना के बाद से पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों के करीबियों से उनके रिश्तेदारों के पता जानने के बाद पुलिस बांदा रवाना हुई है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।