{"_id":"674e0e1c5746d49cdd0857f7","slug":"raid-on-information-about-religious-conversion-meeting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-125198-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धर्म परिवर्तन सभा की सूचना पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धर्म परिवर्तन सभा की सूचना पर मारा छापा
विज्ञापन
खागा। ग्रामीण इलाके के लोगों को धन और संसाधनों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने वालों पर प्रशासन अब तक सख्ती से शिकंजा नहीं कस सका है। सोमवार को पुलिस ने धर्म परिवर्तन की सूचना पर लौकियापुर में छापा मारकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों व्यक्ति बाहर के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि यह लोगों को एकत्र कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसा रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद खागा इकाई को खबर मिली कि लौकियापुर वार्ड के एक घर में दो बाहरी व्यक्ति प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे हैं। लोगों को लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेेरित कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम लौकियापुर पहुंची और छापेमारी की, तो दो व्यक्ति मौके पर पकड़े गए। उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद ने कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की पड़ताल में लगी है।