{"_id":"615decbc8ebc3ed3d13b4c81","slug":"pwd-removed-the-problem-by-cleaning-the-drain-fatehpur-news-knp6567355114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी ने हटाया व्यापारियों के दरवाजे से नरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी ने हटाया व्यापारियों के दरवाजे से नरक
विज्ञापन
किशनपुर रोड पर सफाई करती जेसीबी मशीन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। किशनपुर रोड की कुछ दुकानों के सामने जमा गंदगी को काफी हद तक पीडब्ल्यूडी ने हटवा दिया। एसडीएम से शिकायत पर जेसीबी से नाले की खुदाई कराकर सफाई कराई गई। इसके बाद लंबे समय से जमा गंदा पानी निकला और गंदगी से काफी हद तक राहत मिली।
सप्ताहभर पहले ही एसडीएम आशीष कुमार ने लोक निर्माण विभाग, ईओ खागा, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें नाला व सड़क निर्माण संबंधी काम खत्म करने को कहा था। सबसे अधिक समस्या किशनपुर रोड रामनगर मोड़ के पास थी। यहां पर लोक निर्माण विभाग ने नाला निर्माण कराने के लिए पहले खुदाई कराई और फिर काम बंद कर दिया। नाली व पाइप लाइन टूटने से लोगों के घरों के बाहर गंदा पानी जमा हो रहा था।
इतना ही नहीं जलजमाव के कारण उनका व्यापार भी बंद हो गया। व्यापारियों ने कई बार इसे लेकर शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। व्यापार मंडल के द्वारा पहल करने के बाद एसडीएम ने सख्ती के साथ नाला निर्माण करने के लिए कहा। जिसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई। रामनगर मोड़ के पास जेसीबी के जरिए खुदाई के बाद फिर से बंद हो गए नाले को खोदकर गंदगी निकाली गई। व्यापारियों के दरवाजे के सामने फिलहाल गंदगी का ढेर लगा है लेकिन पहले जैसी नारकीय स्थिति से छुटकारा मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।