फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pul

प्रशासन की पहल पर पुल बनाने की सहमति

Wed, 01 Dec 2021 11:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
pul
हसवा। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी डीएफसीसी(फ्रेट कॉरिडोर) का निर्माण करा रही जीएमआर कंपनी के कार्यालय पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों से वार्ता के बाद तय हुआ कि प्रशासन और जीएमआर पुल निर्माण के लिए संयुक्त प्रस्ताव बनाकर रेलवे अधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन

डीएफसीसी की नई रेलवे लाइन बन रही है, जिसको जीएमआर कंपनी बना रही है। एकारी गांव में इनका यार्ड बना हुआ है। यह रेलवे लाइन एक जगह नहर के ऊपर से निकली है। जिसमें नीचे पानी के आवागमन के लिए पाइप डाले गए। ये पाइप पानी निकासी के लिए अपर्याप्त हैं। पानी बढ़ने पर नहर का पानी खेतों में भर जाता है। इसको लेकर किसान एक सप्ताह से जीएमआर आफिस में हंगामा कर रहे थे। सपा नेता राजेंद्र लोधी, रमवां पंथुवा जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान एकारी के समक्ष जीएमआर कंपनी के जीएम ने मंगलवार का समय वार्ता के लिए दिया था।
विज्ञापन

इसी सूचना के आधार पर सीओ थरियांव अनिल कुमार, चौकी प्रभारी हसवा मुकेश कुमार सिंह दोपहर को एकारी पहुंचे। पानी के निकास के लिए पुल न बनाए जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू किया, तो सूचना पर एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य पहुंचे। ग्रामीणों ने सबसे पहले एसडीएम को मौके पर ले जाकर स्थलीय निरीक्षण कराया। पानी निकास के लिए सीमेंट के पाइप पड़े थे, जिनसे बारिश का पानी नहीं निकल पाने की शिकायत किसानों ने एसडीएम से बताई। इस पर जीएमआर के अधिकारी रणविजय सिंह व अनिल से वार्ता हुई। एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य ने डीएफसीसी के अधिकारियों से फोन पर बात की। जिसके बाद डीएफसीसी के अधिकारी पुल निर्माण के लिए सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसवा। बारिश के समय जल निकासी न होने कारण के एकारी के आसपास अतरहा, सहजादेपुर, रमवां, चकमुगल, बिलंदा, मदरियापुर गांव के खेतों में बारिश का पानी भर गया था। किसानों की हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद हो चुकी है। ग्रामीण इस मांग को लेकर कई बार डीएम से मिल चुके हैं, लेकिन मामला हल नहीं हुआ।
किसान जीएमआर कंपनी जाकर हंगामा कर रहे थे। जिस पर डीएफसीसी के अधिकारियों से वार्ता हो गयी है। इसके लिए जीएमआर शीघ्र पत्रावली भेजेगी। इसके बाद पुल का निर्माण होगा।

- नंदप्रकाश मौर्य, एसडीएम सदर
हमारा काम डीएफसीसी के काम को करना है। बिना डीएफसीसी के अनुमति के पुल नहीं बना सकते, लेकिन अब अधिकारियों की सहमति मिलते ही नए पुल का निर्माण कराया जाएगा।
- रणविजय सिंह, एचआर मैनेजर जीएमआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed