फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PRV was posted in wrong place, location improved and response also improved

68 से 21 वीं रैंक में आई जिले की पीआरवी

Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
PRV was posted in wrong place, location improved and response also improved
बेपटरी हो चुकी पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) सिस्टम कड़ी मॉनीटरिंग के बाद दुरुस्त हुआ है। 20 दिन की आई समीक्षा रिपोर्ट में जिले की पीआरवी प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में 21वें स्थान पर आई है।
विज्ञापन

पिछले महीने पीआरवी को बेहद दयनीय हालात थे। पीआरवी को फोन करने वाले तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट तक लग जाते थे। पुलिस पर समय से न पहुंचने का आरोप लगने लगे और पीआरवी का मकसद भी बेकार होने लगा।
विज्ञापन

नवंबर माह में डायल यूपी 112 की प्रदेश समीक्षा में जिले को 68 वां स्थान मिला था। जिले में 43 चार पहिया और 18 दुपहिया पीआरवी हैं। नवंबर में कुछ पीआरवी ने 906 इवेंट (कॉल) प्राप्त किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 560 इवेंट ऐसे हैं जिनमें पीआरवी 30 से 40 मिनट का समय लगा। प्रदेश की समीक्षा में जिले की भद्द पिट गई थी। एसपी सतपाल अंतिल ने दिसंबर की शुरुआत में सभी पीआरवी कर्मियों की बैठक ली थी। अधिकांश मामलों में पीआरवी के प्वाइंट ऐसी जगह बने पाए गए जहां से इवेंट (फोन कॉल करने वाला) काफी दूर थे। उन्होंने पीआरवी के प्वाइंट पर बदलाव किया।

पीआरवी प्वाइंट बदले जाने के बाद रिस्पांस 15 से 18 मिनट का हो गया। पीआरवी बेहतर रिस्पांस की वजह से यूपी 112 समीक्षा में 68 से 21 वें पायदान पर आई है। एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पीआरवी प्वाइंट गलत जगहों पर थे। उनमें बदलाव के बाद बेहतर परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed