{"_id":"695c16f6a194a69e570d86b1","slug":"provide-training-in-various-trades-to-women-of-zero-poverty-and-group-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-146912-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जीरो पावर्टी व समूह की महिलाओं को विभिन्न ट्रेडों का दिलाएं प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जीरो पावर्टी व समूह की महिलाओं को विभिन्न ट्रेडों का दिलाएं प्रशिक्षण
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को लखपति दीदी कार्यक्रम की प्रगति व जीरो पावर्टी से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम रविंद्र सिंह ने की। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित समूह और उनके आजीविका संवर्धन, जीरो पावर्टी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्डधारक जो अभी तक समूह से नहीं जुड़े हैं उन्हें समूह से जोड़ा जाए। कोटेदार, सचिव के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए स्वयं सहायता समूह गठित किए जाएं। गठित समूह की महिलाओं की आजीविका को डिजिटल आजीविका रजिस्टर में अंकन किया जाए। स्वयं सहायता समूह में जो लखपति दीदी शामिल हैं और उनकी आय तीन लाख से अधिक है, उनका सत्यापन कराया जाए।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाए। जीरो पावर्टी के नागरिकों का संबंधित विभाग सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करें। इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, पीडी डीआरडीए, डीडीओ, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त स्वत रोजगार, एलडीएम, डीएचओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, बीडीओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।