हुसैनगंज। एक ही संपत्ति के आधार पर 19 मुकदमों में आरोपियों की जमानत लेने वाले पेशेवर जमानतदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी रामलखन (50) पर करीब 15 वर्षों से अपनी अचल संपत्ति का जमानत के लिए दुरुपयोग करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक वह एक ही संपत्ति की फर्जी खतौनी तैयार कराता था। इसमें संपत्ति के बंधक होने का कोई उल्लेख नहीं रहता था। इसी संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसने फतेहपुर, कानपुर नगर, लखनऊ और जीआरपी थानों में दर्ज हत्या, एनडीपीएस, गैंगस्टर, चोरी, धोखाधड़ी, लूट और गोकशी समेत 19 मुकदमों के आरोपियों की जमानत ली।
एसआई शिवबाबू मिश्रा की तहरीर पर मंगलवार शाम रामलखन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक बुद्धिमान सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

फोटो-47-हुसैनगंज थाने में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1