फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   problem

डिवाइडर निर्माण वीआईपी रोड के लिए बना मुसीबत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
problem
फोटो-5- विद्या मंदिर के सामने वीआईपी रोड पर पडी निर्माण सामग्री 6-वन विभाग के सामने टूटी सडक पर भरा पानी -निर्माण सामग्री फैली होने से आवागमन प्रभावित -टूटी सडक के गड्ढो में जगह जगह भरा है पानी संवाद न्यूज एजेंसी फतेहपुर। डीएम चौराहे से डाक बंगले तक डिवाइडर निर्माण शुरू होने वीआईपी रोड की हालत खराब हो गई है। दो भागों में बंटी सडक में बने गड्ढों में पानी भरा है। फुटपाथ पर डंप निर्माण सामग्री से आवागमन प्रभावित हो रहा है। यही स्थिति रही तो बारिश में इस सडक से आवागमन बंद होना तय है। वीआईपी रोड में डीएम चौराहे से डाक बंगले तक नगर पालिका वीआईपी रोड पर डिवाइडर का निर्माण करा रही है। निर्माण शुरू होने के कारण जगह जगह निर्माण सामग्री फैली है। इतना ही नहीं दोनों तरफ सडक में बने गड्ढों में पानी भरा है। ऐसे इस सडक से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। अगर यही हालत रही तो बारिश में वीआईपी रोड से आवागमन बंद होना तय है। अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल का कहना है कि ठेकेदारों को बारिश से पहले सडक पर बने गड्ढे गिट्टी से समतल कराने के निर्देश दिए गए हैं। सडक साल के अंत तक बनकर तैयार हो पाएगी। ...... फोटो-7-रमाशंकर गुप्ता व्यापारी रमाशंकर गुप्ता का कहना कि बिना बिजली के पोल हटाए डिवाइडर का निर्माण करा दिया गया है। इससे यहां से चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे सडक का निर्माण कब पूरा होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। ........... 8-राजेश शर्मा व्यापारी राजेश शर्मा कहते हैं कि डिवाइडर निर्माण के नामपर यहां के व्यापरियों को बेरोजगार कर दिया गया है। बारिश में तो यह सडक पूरी तरह से आवागमन के काबिल नहीं बचेगी। अभी से इस सडक पर वाहन फंस जा रहे हैं। ....... 9-मनोज कुमार शकुननगर के रहने वाले मनोज कुमार कहते हैं कि नगर पालिका की सुस्त कार्यशैली के कारण डिवाइडर सडक बनकर तैयार होने में विलंब हुआ है। सडक की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि चार पहिया वाहन निकलना तो दूर बाइक लेकर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। .......... 10-अंशू आदर्श नगर निवासी अंशू का कहना है कि ध्वस्त पडी वीआईपी सडक से तांबेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत हो रही है। मंदिर बंद होने के बावजूद बडी तादाद में श्रद्धालु मंदिर मे सुबह शाम की आरती में जाते हैं। सडक खराब होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed