फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   PROBLEM

पानी घटते ही अफसरों ने किया बाढ़ प्रभावितों से किनारा

Thu, 26 Sep 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
PROBLEM
फतेहपुर। यमुना नदी का जलस्तर कम होते ही अफसरों ने बाढ़ प्रभावितों से किनारा कर लिया है। बाढ़ से बर्बाद हुए किसान मुआवजे के लिए आस लगाए हैं। वह आरोप लगा रहे हैं कि न तो राजस्व कर्मी नुकसान की कोई पैमाइश कर रहे हैं और न ही अफसर उनकी सुध ले रहे हैं। अपनी उजड़ी हुई गृहस्थी को जैसे-तैसे ग्रामीण खुद संवार रहे हैं। काफी लोग मजदूरी करने के लिए गांव छोड़ कर शहर व अन्य प्रांत में जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट के अनुसार यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर ललौली क्षेत्र में बारह घंटे के भीतर पचास सेंटीमीटर घट गया है। बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार, ललौली-मुत्तौर मार्ग पर अभी भी करीब एक मीटर पानी भरा है। ललौली से कोर्रा कनक, मुत्तौर जाने वाले बाइक व चार पहिया वाहनों को बहुआ होकर चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार यमुना नदी का जलस्तर कभी घट तो कभी बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती गांव के लोगों को फिर चिंता सताने लगी है। लोग यमुना नदी किनारे बैठकर जलस्तर बढ़ने और घटने का अंदाजा लगा रहे हैं। वहीं बाढ़ नियंत्रण की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की सुबह यमुना नदी का जलस्तर 98.110 मीटर पर था। बाद शाम को 98.350 मीटर पर पहुंच गया। इससे जलस्तर ललौली-मुत्तौर मार्ग में फिर से भर गया, लेकिन बुधवार की रिपोर्ट में 50 सेमी पानी कम हुआ है। अब ललौली माप गेज में जलस्तर 98.300 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed