फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Principal will monitor the district hospital sitting in the office

Fatehpur News: कार्यालय में बैठकर जिला अस्पताल की निगरानी करेंगे प्राचार्य

Mon, 01 Apr 2024 05:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Principal will monitor the district hospital sitting in the office
फतेहपुर। जिला अस्पताल की निगरानी प्राचार्य अपने कार्यालय में बैठकर करेंगे। अस्पताल में सीसीटीवी के जाल बिछाने के साथ नेटवर्किंग को मजबूत किया जा रहा है। सीसीटीवी का कनेक्शन मेडिकल कॉलेज और एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन, दिल्ली) तक होगा। इससे अस्पताल कर्मचारियों की कार्यशैली पर अक्सर लगने वाले आरोपों में कमी आएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं। अक्सर अस्पताल में मरीज और कर्मचारियों के बीच विवाद होता है। इसके अलावा अस्पताल में दलालों और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश होने की बाते उछलती हैं। कर्मचारियों पर भी जांच, ऑपरेशन आदि के नाम पर रुपये लेने और दवा न देने के आरोप लगते हैं। इसके अलावा पर्चा और दवा वितरण कक्ष में दिन भर मरीजों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन

इन सब आरोपों पर अंकुश लगाने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिला अस्पताल परिसर में 20 सीसीटीवी लगाए गए हैं। खास बात है कि सीसीटीवी का कनेक्शन अस्पताल के अलावा मेडिकल कॉलेज तक होगा। जहां अपने कार्यालय में बैठे प्राचार्य अस्पताल की सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी के एक्सेस को एनएमसी तक भेजा जा सकता है। वहीं डॉक्टर और कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक के माध्यम से कराने की तैयारी की जा रही है। जिससे कोई डॉक्टर और कर्मचारी बिना बताएं अपनी ड्यूटी से नदारद न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। अब नेटवर्किंग मजबूत करने का काम किया जा रहा है। अस्पताल की सारी गतिविधियों पर मेडिकल कॉलेज से नजर रखी जाएगी।
- डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed