फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Principal dies due to collision with loader

Fatehpur News: शारीरिक असमर्थ बता पत्नी को साथ रखने इंकार किया

Sun, 19 Jan 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Principal dies due to collision with loader
फतेहपुर। शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ होना बताकर पति ने पत्नी को साथ रखने से इंकार कर महाराष्ट्र चला गया। इधर, ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 26 अप्रैल गौरा कला गांव के एक युवक के साथ हुई थी। युवती ने बताया कि पति महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करते हैं। ससुर थाने में चौकीदार हैं। शादी के बाद पति, ससुर, सास, देवर व पति का मित्र वीरेंद्र दहेज में एक लाख रुपये, सोने की चेन की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। उसकी शिकायत पर परिजनों और रिश्तेदारों के बीच पंचायत रखी। पंचायत में पति बोला वह नपुंसक है। उसे साथ नहीं रखेगा। दोबारा तीन नवंबर को भी पंचायत में पति बोला कि वह उसके काबिल नहीं है। इसके बाद 23 नवंबर को महाराष्ट्र चला गया। इधर, ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इलाज से पति की बीमारी दूर हो सकती है। वह जानबूझकर रखने को तैयार नहीं है। चार जनवरी को महिला ने एसपी से शिकायत की। शिकायत पर सुलह समझौता केंद्र में पक्षों को बुलाया गया। जहां पति ने उसे रखने से इंकार कर दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed