{"_id":"5d31eaac8ebc3e6d1b73ee54","slug":"prime-minister-modi-s-ayushman-plan-failed-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री मोदी की आयुष्मान योजना, दर-दर भटक रहे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री मोदी की आयुष्मान योजना, दर-दर भटक रहे लाभार्थी
Fri, 19 Jul 2019 10:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मोदी आयुष्मान योजना अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ चुकी है। कभी नेटवर्क की समस्या तो कभी स्टाफ के अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्त होने के चलते लाभार्थी गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं।
पिछले एक हफ्ते से नेटवर्क न होने से डाटा लोड नहीं हो पा रहा है। रोजाना आठ से दस पात्रों को लौटना पड़ रहा है। लाभार्थियों का कहना है कि कार्ड न बनने से सस्ते इलाज की बात सपना ही है। लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना शुरू की है।

इसके लिए जिला पुरुष चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय और बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कार्यालय खोला गया है। इधर, एक हफ्ते से नेटवर्क धड़ाम होने की वजह से लाभार्थियों के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का आयुष्मान कक्ष बंद मिला।
पुरुष अस्पताल के आयुष्मान कक्ष में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी खड़े मिले। यहां पर सर्वर के काम न करने से कार्ड नहीं बन पा रहे थे। कार्ड न बनने से लाभ लेने में भी दिक्कत आ रही है। डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर विशोक ने बताया कि जिले में अब तक 61085 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
इनमें 489 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। इन दिनों नेटवर्क की दिक्कत हो रही है। सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय आयुष्मान योजना के कार्ड जिला अस्पताल या फिर किसी कंप्यूटर सेंटर में बनवा सकते हैं। नेटवर्किंग की समस्या की जानकारी मिली है। तकनीकी विभाग को पत्र भेजकर समस्या हल कराने को कहा है। जिन लाभार्थियों के कार्ड अभी नहीं बने हैं वह परेशान न हों, सभी पात्रों के कार्ड बनवाए जा रहे हैं।