फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Prime accused in cow slaughter case shot in the leg during encounter; four arrested, including father and sons.

Fatehpur News: मुठभेड़ में गोकशी का मुख्य आरोपी लंगड़ा, पिता-पुत्रों समेत चार गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Prime accused in cow slaughter case shot in the leg during encounter; four arrested, including father and sons.
फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के डेंडासाही गांव में हुई गोकशी के मामले में शुक्रवार भोर मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में शामिल नसीम और उसके दो पुत्रों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि घटना वाली रात चारों के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।
विज्ञापन

गांव में नसीम के घर गोकशी की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां मांस बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित मांस का होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच में सरवनपुर निदौरा गांव निवासी अब्बास की मुख्य भूमिका सामने आई। अब्बास जंगल से छोटा गोवंश लेकर नसीम के घर पहुंचा था। यहां अब्बास और नसीम ने पुत्रों के साथ मिलकर गोकशी की। प्रतिबंधित मांस की कई स्थानों पर सप्लाई किए जाने की जानकारी भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार भोर डेंडासाही नहर पुलिया के पास अब्बास की घेराबंदी की। घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में अब्बास के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ की जानकारी पर सीओ रवि सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। घायल आरोपी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अब्बास के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया।
डेंडासाही से नसीम और उसके पुत्र अली हुसैन उर्फ हैदर व सरफराज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अब्बास पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि चारों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। अन्य किसी की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।



सरकारी भूमि पर कब्जे की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि गोकशी का घटनास्थल सरकारी भूमि पर बना मकान है। अभिलेखों में यह भूमि खलिहान के रूप में दर्ज बताई जा रही है। आरोप है कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनवाया गया है। पुलिस ने भूमि की जांच के लिए राजस्व विभाग को सूचना दी है। जांच में कब्जा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

फोटो-17-गोली लगने से घायल अब्बास। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed