{"_id":"d9777bac7cf6234ea6a20fd8ccf87429","slug":"primary-health-center-to-be-converted-into-chc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसबे के पीएचसी को सीएचसी में तब्दील किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसबे के पीएचसी को सीएचसी में तब्दील किया जाएगा
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के मकसद से कसबे में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
शासन से 3 करोड़ 36 लाख का बजट भी मिल गया है।
बताते चलें कि हंसवा में अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। यहां 56 ग्राम पंचायतें है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
तीन करोड़ 36 लाख से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जगह भी तलाश ली गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के बाद मरीजों को क्षय रोग, एक्सरें, एंटी रैबीज डोज, मरीज भर्ती की सुविधा तथा प्रसूताओं को प्रसव सेवा का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
चिकित्सा प्रभारी हसवा डा. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएचसी बनने के बाद ज्यादातर सेवाएं मरीजों को मिल जाएंगी। अभी गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रिफर करना पड़ता था। अब एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
जेई संतोष कुमार ने बताया कि एक वर्ष में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कराना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसवा परिसर में होगा। इससे दोनों स्वास्थ्य केंद्र एक ही परिसर में हो जाएंगे जिससे आवागमन में मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।