{"_id":"6990c7f2bc453db3830b55fa","slug":"prevent-theft-incidents-be-vigilant-during-festivals-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149376-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरी की वारदातों को रोकें, त्योहार पर बरतें सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरी की वारदातों को रोकें, त्योहार पर बरतें सतर्कता
विज्ञापन
फोटो 36-पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक लेते एसपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। अपराध समीक्षा बैठक में चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए एसपी अनूप कुमार सिंह ने थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने महाशिवरात्रि, होली, रमजान और ईद जैसे त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
एसपी ने शुक्रवार रात पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारियों, थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। चोरी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए गश्त बढ़ाने और चौकियों की रात्रि ड्यूटी की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ई-सम्मन प्रणाली के तहत पुलिसकर्मियों को जारी सम्मनों की तामील कराने, यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन करने और थानावार टॉप-10 अपराधियों तथा जेल से रिहा हुए अपराधियों का रिकॉर्ड अपडेट करने की समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर एएसपी महेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छिवलहा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
एसपी अनूप कुमार सिंह ने जनशिकायतों में लापरवाही बरतने के मामले में हथगाम थाने के छिवलहा चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया है। सम्मन सेल प्रकोष्ठ से एसआई उत्कर्ष मिश्रा को चौकी प्रभारी के पद पर तैनाती दी गई है।