{"_id":"68cc12ec1b15bd63e10f3a4a","slug":"pressure-on-the-girl-to-change-her-statement-in-the-conversion-case-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1270586-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धर्मांतरण मामले में युवती पर बयान बदलने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धर्मांतरण मामले में युवती पर बयान बदलने का दबाव
विज्ञापन
फतेहपुर। बहलाकर अगवा करने के बाद युवती का धर्मांतरण कराने के मामले में आरोपी ने बयान बदलने का पीड़िता पर दबाव बनाया है। प्रकरण में खागा कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिंदू युवती काे गांव का मोबीन खान वर्ष 2022 में अगवा कर शहर ले आया था। तब युवती, नाबालिग थी। आरोप था कि बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। धर्मांतरण कराने के बाद निकाह भी कर लिया था।
किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी कोतवाली पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी मोबीन के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को जेल भेजा था।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि 15 सितंबर की शाम जंगल जा रही थी। रास्ते में मोबीन ने उसे रोक लिया और मुकदमे में बयान बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि मामले की बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र से एक किशोरी मंगलवार से लापता है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी नीरज बहलाकर ले गया है। पुत्री घर में रखी हुई नकदी भी ले गई है। थानाध्यक्ष तेजबहादुर ने बताया कि बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।