फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   presenting red rose to each other filled sweetness in relationship

वैलेंटाइन डे पर सुर्ख गुलाब देकर रिश्तों में भरी मिठास

Sun, 15 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
presenting red rose to each other filled sweetness in relationship

सुर्ख लाल गुलाब की खुशबू के साथ प्रेमी ने प्रेमिका से अपनी मोहब्बत का इजहार किया तो प्रेमिका ने भी प्यारे तोहफे को कुबूल किया। वैलेंटाइन डे पर एक दूजे को उपहार भेंट कर भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

विज्ञापन


हालांकि पहले से विरोध कर रहे बजरंगियों ने इस बार वैलेंटाइन डे का पुतला नहीं फूंका। दिनभर वर्दीधारी होटल, पार्कों और कालेजों के आसपास मुस्तैद रहे।

यू तों पिछले हफ्तेभर से रोज डे, प्रपोज डे, किस डे, हग डे, चाकलेट डे आदि के रूप में प्रेमी युगल शोसल मीडिया के जरिए इजहार करते रहे। शनिवार को वैलेंटाइन डे पर जहां युगल प्रेमियों ने छिपते छिपाते हुए प्यार का इजहार किया वहीं नव दंपतियों ने भी एक दूसरे को गुलाब व अन्य उपहार देकर प्यार का इजहार करते हुए जिंदगी भर मोहब्बत के साथ रहने का वादा किया।
विज्ञापन


कलक्टरगंज के रहने वाले धरमबीर गुप्ता ने वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी निधि गुप्ता को गुलाब देकर प्यार का इजहार किया।

शहर के आईटीआई रोड में वैलेंनटाइन डे को लेकर पुलिस ने खास सतर्कता बरती। हालांकि यहां घूम रहे प्रेमी प्रेमिका के जोड़ों को पकड़ कर डांट लगाई और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के दिल्ली दरबार, रामा स्वीट हाउस, अजय स्वीट हाउस, द्विवेदी रेस्टोरेंट में नव दंपति पहुंचे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

बजरंगियों ने इस बार वैलेंटाइन डे के विरोध में पुतला दहन नहीं किया। बजरंगदल के प्रांत संयोजक बीरेंद्र पांडेय ने बताया कि कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारी में जुटे हुए हैं।


विरोध में जुलूस निकाला गया है। वैलेंटाइनडे पर जहां मुलाकात कर प्यार का इजहार करने का सिलसिला जारी रहा वहीं सोशल मीडिया के जरिए प्यार भरे संदेश भेजे गए।

इसके अलावा फोन काल करके और मैसेज भेजकर भी प्यार भरी बातें की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed