फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Preparations to attach the assets of Ziddi o carries a bounty of 25,000 are intensifying.

Fatehpur News: 25 हजार के इनामी जिद्दी की संपत्ति कुर्की की तैयारी तेज

Fri, 05 Jun 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Preparations to attach the assets of Ziddi o carries a bounty of 25,000 are intensifying.
असोथर। थाना क्षेत्र के गांव टीकर में किसान सुमेर सिंह हत्याकांड के फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ जिद्दी की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी पुलिस ने तेज कर दी है। करीब 15 दिन पहले पुलिस उसके घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर चुकी है।
विज्ञापन

टीकर निवासी सुमेर सिंह का शव 14 जनवरी को अरहर के खेत में मिला था। हत्यारों ने गला घोंटने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी। जांच में पत्नी रेनू और उसकी मित्र मालती की साजिश सामने आई थी। पुलिस ने बताया कि किसान दोनों के समलैंगिक रिश्ते में बाधा बन रहा था।
विज्ञापन

इसके चलते दोनों ने 60 हजार रुपये की सुपारी देकर थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जिद्दी से हत्या कराई थी। मामले में पत्नी रेनू, मालती तथा जिद्दी के साथी राजू सोनकर और राम प्रकाश उर्फ मददू को पुलिस जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जिद्दी अब भी फरार है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि 19 मई को कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस के बाद भी उसके हाजिर न होने पर कोर्ट में संपत्ति कुर्क करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed