{"_id":"69fe3c37b1bfb525250045e3","slug":"preparation-of-charge-sheet-gangster-and-nsa-against-history-sheeter-bablu-gang-in-15-days-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154370-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर बबलू गैंग पर 15 दिन में चार्जशीट, गैंगस्टर और रासुका की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर बबलू गैंग पर 15 दिन में चार्जशीट, गैंगस्टर और रासुका की तैयारी
विज्ञापन
फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर बबलू गैंग के खिलाफ पुलिस ने 15 दिन में साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके बाद आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। रासुका की प्रक्रिया के लिए पुलिस को आरोपियों की जमानत अर्जी का इंतजार है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक बाग में 24 अप्रैल को मंगेतर के साथ घूमने गई युवती को भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह ने साथी युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
पुलिस ने 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पीड़िता की दुष्कर्म स्लाइड रिपोर्ट, डीएनए रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। यदि किसी आरोपी की जमानत याचिका दाखिल होती है तो रासुका की कार्रवाई शुरू की जाएगी। चार्जशीट के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।