{"_id":"69960cd7f096328abd0e6184","slug":"pregnant-woman-thrown-out-of-home-for-not-giving-money-and-bike-as-dowry-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149600-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दहेज में रुपये और बाइक न देने पर गर्भवती को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दहेज में रुपये और बाइक न देने पर गर्भवती को घर से निकाला
विज्ञापन
ललौली। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक न मिलने पर गर्भवती को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है
किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव निवासी फूल सिंह की पुत्री राखी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2 मार्च 2024 को ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी रमेशचंद्र यादव के पुत्र राघवेंद्र से हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी।
दहेज न मिलने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। ललौली पुलिस ने पहले आपस में समझौता कराया था। इसके बाद भी ससुरालियों ने दहेज की मांग जारी रखी। शनिवार को पति राघवेंद्र यादव, ससुर रमेशचंद्र और ननंद रेनू ने राखी को पीटकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।