फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Prayagraj in Kabaddi, Lakhimpur Kheri topped in handball

कबड्डी में प्रयागराज, हैंडबाल में लखीमपुरखीरी बना अव्वल

Wed, 18 Sep 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj in Kabaddi, Lakhimpur Kheri topped in handball
फतेहपुर। विद्या भारती पूर्वी की प्रांतीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कबड्डी में प्रयागराज और हैंडबाल में लखीमपुर खीरी अव्वल बने। मंगलवार को तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने अव्वल स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय 32वीं बाल वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता में ज्वालादेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइन प्रयागराज ने प्रथम स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरिया द्वितीय, पं. दीन दयाल उपाध्याय विद्या मंदिर लखीमपुर खीरी ने तीसरा स्थान पाया। बाल वर्ग बालिका में सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड गोरखपुर प्रथम, सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्यालय लखीमपुर खीरी ने दूसरा स्थान पाया। किशोर वर्ग बालक में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइन प्रयागराज ने प्रथम स्थान हासिल किया। रामबाग बस्ती ने दूसरा और गोपाल विद्यालय रायबरेली ने तीसरा स्थान पाया। किशोर वर्ग बालिका में सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड गोरखपुर ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर क्यू अलीगंज लखनऊ ने दूसरा स्थान पाया। तरुण वर्ग बालक में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सिविल लाइन प्रयागराज ने प्रथम स्थान पाया। बसेहर इटावा दूसरा और शिक्षा निकेतन कानपुर को तीसरा स्थान मिला। तरुण वर्ग बालिका में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज सिद्धार्थनगर प्रथम, सनातन धर्म लखीमपुर खीरी ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

हैंडबॉल बाल वर्ग बालक में पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर लखीमपुर खीरी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड फतेहपुर ने दूसरा, सुमन विद्या निकेतन इंटर कालेज नैनी प्रयागराज ने तीसरा स्थान पाया। बाल वर्ग बालिका में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड फतेहपुर प्रथम रहा। किशोर वर्ग बालक में पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर लखीमपुर खीरी प्रथम, सरस्वती ज्ञान मंदिर इंदिरानगर कानपुर ने दूसरा व सुमन विद्या निकेतन इंटर कालेज नैनी प्रयागराज ने तीसरा स्थान पाया। तरुण वर्ग बालक में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड फतेहपुर प्रथम, अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज झांसी द्वितीय व सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर अमेठी ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक आत्मानंद सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. विंध्यवासिनी त्रिपाठी, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, आशीष कुमार, सुशील कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed