{"_id":"699f3bb77ee8a49f260371dc","slug":"prayagraj-forensic-team-recreates-scene-in-jayraj-murder-case-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1439486-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जयराज हत्याकांड में प्रयागराज फॉरेंसिक टीम ने किया सीन रिक्रिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जयराज हत्याकांड में प्रयागराज फॉरेंसिक टीम ने किया सीन रिक्रिएशन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईप्रोफाइल जयराज मान सिंह हत्याकांड में वारदात स्थल का सीन रिक्रिएशन प्रयागराज फॉरेंसिक टीम ने किया है। टीम ने घटना की गहराई से जांच करते हुए हत्याकांड को दोहराया। रिपोर्ट आने में लगभग एक माह का समय लगेगा। इसके बाद घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा और फिर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
सीन रिक्रिएशन में जयराज की लंबाई की डमी (पुतला) को घटनास्थल पर रखा गया और आरोपी अंकित मिश्रा से कोर्ट आदेश के अनुसार डमी पर हमला कराया गया। क्राइम सीन को उच्च तकनीक वाले कैमरों और ड्रोन से रिकॉर्ड किया गया। फॉरेंसिक टीम ने खून के धब्बे, हथियार और पदचिह्न जैसी सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की।
एसपी बंगले के पास रहने वाले जयराज मान सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व जमींदार परिवार से थे। 21 जनवरी को महर्षि विद्या मंदिर के पास अपनी बाग की देखभाल के दौरान उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पत्नी शहनाज की तहरीर पर आरोपी मुंशी अंकित मिश्रा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
हत्याकांड की मॉनीटरिंग सीधे एडीजी और आईजी अजय मिश्रा कर रहे हैं। कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सीन रिक्रिएशन की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।