फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Prayagraj-Delhi Express cancelled due to protests in Delhi.

Fatehpur News: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते प्रयागराज-दिल्ली एक्सप्रेस कर दी निरस्त

Sat, 10 Oct 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Delhi Express cancelled due to protests in Delhi.
फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को कॉकरोज जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित धरने को देखते हुए रेलवे ने नौ अक्तूबर को 35 ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। इसमें प्रयागराज-दिल्ली एक्सप्रेस भी शामिल है। अचानक ट्रेन निरस्त होने से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरने में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की आशंका है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संभावित अव्यवस्था से बचने के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रयागराज-दिल्ली एक्सप्रेस को नौ अक्तूबर के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने सुरक्षा संबंधी आकलन के आधार पर यह कदम उठाया है। प्रयागराज-दिल्ली एक्सप्रेस के निरस्त होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेनों या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक भीड़ जुटने की आशंका के चलते सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन निरस्त की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी जरूर कर लें, ताकि असुविधा से बचने के लिए समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed