फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   pravasi

लौटने लगे प्रवासी, मंगलवार को 311 आए

Wed, 21 Apr 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
pravasi
फतेहपुर। अन्य राज्यों में कमाने गए प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू चुका है। कोरोना संक्रमण की दहशत से सैकड़ों की तादात में प्रवासी आ रहे हैं। अब तक दिल्ली और राजस्थान से 311 प्रवासी काम छोड़कर जिले में आए हैं। प्रवासियों का कहना है कि अब उनके सामने फिर रोजगार का संकट है, लेकिन मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालेंगे। उधर, रोडवेज ने मंगलवार सुबह जिले से प्रवासियों को लेने के लिए एक बस दिल्ली भेजी है।
विज्ञापन

पिछले साल 23 मार्च 2020 को लॉकडाउन के बाद तमाम प्रवासी ट्रेन, बस व पैदल चलकर आए थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद नवंबर, दिसंबर 2020 से प्रवासी फिर दूसरे राज्यों में कमाने चले गए थे। फिर संक्रमण फैलने के भय से उनके लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं। अब तक मुंबई, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब से 2349 प्रवासी फतेहपुर आ चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस, आनंद विहार-रीवां एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस से 311 प्रवासी रेलवे स्टेशन में उतरे। काम छोड़कर घर आने का दर्द प्रवासियों के चेहरे में झलका। राजस्थान से आए प्रवासी राजाराम और रघुराज बताया कि वह पत्थर घिसाई का काम करते थे। उन्हें डर है कि कुछ दिन बाद कहीं ट्रेन का संचालन न बंद हो जाए। इसलिए काम छोड़कर चले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान से प्रवासियों के आने की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में स्टेशन में तीन शिफ्टों पर चिकित्सकों की टीम मुस्तैद होकर प्रवासियों की एंटीजन जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई प्रवासी संक्रमित नहीं मिला। रेलवे विभाग की स्क्रीनिंग टीम प्रवासियों पर लगातार निगरानी रख रही है।

फतेहपुर। एआरएम मक्खनलाल केसरवानी ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा होने के कारण जिले से मंगलवार सुबह एक बस वहां भेजी गई है। 42 बसें पंचायत चुनाव में प्रयागराज, प्रतापगढ़ भेजी गई थीं। यह बसें मंगलवार को आ गई हैं। इन बसों में 28 बसें कौशांबी, बांदा, फतेहगढ़ जिले में 26 अप्रैल को भेजी जाएंगी। चुनाव की वजह से पखवारे भर से फतेहपुर से दिल्ली कोई बस नहीं जा रही थी। अब दिल्ली रूट के लिए बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed