फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pratapgarh history-sheeter arrested in encounter; accomplice escapes.

Fatehpur News: प्रतापगढ़ का हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भाग निकला

Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh history-sheeter arrested in encounter; accomplice escapes.
फोटो-39-मुठभेड़ में पकड़ा गया शाहनवाज। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। बोलेरो में लिफ्ट देकर लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले गिरोह के एक गुर्गे को शुक्रवार भोर कल्यानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। वह प्रतापगढ़ जिले का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी समेत करीब 25 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं आरोपी का साथी पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र में जहरखुरानी का शिकार बने दो लोगों को फेंके जाने की घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना में पुलिस को बोलेरो का नंबर मिला। इसी दौरान आरोपियों के क्षेत्र में आने की सूचना पर थाना पुलिस मुखबिर चौडगरा चौकी के पास पहुंची। पुलिस ने बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो सवार भाग निकले।
विज्ञापन

पीछा करने पर दादनखेड़ा गांव के पास पुलिस और बोलेरो सवारों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के हथिगमा थाने के बिसहिया निवासी हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में शाहनवाज के दाहिने पैर में गोली लगी। पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी फिरोज निवासी करारी जिला कौशाम्बी पुलिस पर फायरिंग कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शाहनवाज के पास से घटना में प्रयुक्त बोलेरो, 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और 2000 रुपये बरामद किए हैं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी शाहनवाज कानपुर से आने वाले लोगों को बोलेरो में लिफ्ट देकर जहरखुरानी का शिकार बनाता था। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। दोनों पीड़ितों ने घटनाओं में एक ही बोलेरो का नंबर बताया था। इसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।






पूर्व में हुई इन दो घटनाओं का खुलासा

कानपुर के विधनू थाने के शिवमय चौराई निवासी उमाशंकर पांडेय 26 मई को भांजे विष्णु शुक्ला के साथ बिंदकी कोतवाली के टिकरी मनौटी गांव जाने के लिए कानपुर घंटाघर चौराहे से सफेद बोलेरो में बैठे थे। रास्ते में रात करीब दो बजे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया गया। इसके बाद दो मोबाइल, बैग व 40 हजार रुपये लूट लिए गए। दोनों को बिंदकी कोतवाली के तेंदुली गांव के पास फेंककर आरोपी भाग गए थे।

बस्ती जिले के राजकुमार तीन जून को कानपुर के झकरकटी से बांदा जाने के लिए बोलेरो में बैठे थे। रामादेवी चौराहे पर चाय और बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया गया। पीड़ित का मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये लूटकर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी में फेंक दिया गया था। पीड़ित ने बोलेरो चालक का नाम शाहनवाज सुना था।

फोटो-39-मुठभेड़ में पकड़ा गया शाहनवाज। स्रोत: पुलिस

फोटो-39-मुठभेड़ में पकड़ा गया शाहनवाज। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed