फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pranks were six hours of monkeys Disilluminato

बंदरों की उछलकूद से छह घंटे गुल रही बत्ती

Wed, 14 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pranks were six hours of monkeys Disilluminato
आबूनगर उपकेंद्र में बिजली की फाल्ट संबंधी सूचना लिखते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

बकरीद पर भी लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। बंदरों के तारों पर उछलकूद करने से लोकल फीडर की बत्ती गुल हो गई। हालात ये हैं कि बिजलीकर्मियों को फाल्ट ढूंढे नहीं मिला। फाल्ट मिलने पर सुबह पांच बजे गई बिजली छह घंटे बाद आ सकी। लोगाें को उमस भरी गर्मी और पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।   

विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली के पास पीपल के पेड़ में बंदरों की उछलकूद से गार्डिंग वायर 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गया और लाइन ट्रिप हो गई। सुबह से ही फाल्ट के चलते मुराइनटोला उपकेंद्र से जुड़े जैदून, मुराइनटोला, मसवानी, महाजरी, पनी, अमरजई, लाला बाजार, चौक, चंदियाना, कोतवाली रोड समेत एक दर्जन इलाकों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन


फाल्ट ढूंढने में महकमे को दो घंटे से अधिक का समय लग गया। बकरीद का पर्व होने के चलते बिजली गुल होने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी रही। सुबह से ही आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए भी परेशान नजर आए। त्योहार के चलते बिजली-पानी का संकट होने से लोगों के कामकाज भी प्रभावित हुए। लोगों को दूर दराज हैंडपंप से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इलाके में तो टैंकर के पानी से नहाने व पीने के पानी दोनों का काम किया गया। वहीं कई मुस्लिम तो जेई, एसडीओ व अधिशासी अभियंता को फोन मिलाकर फाल्ट की जानकारी लेने के लिए परेशान नजर आए तो कई उपभोक्ता मुराइनटोला उपकेंद्र पहुंच गए। फाल्ट मिलने के बाद करीब साढ़े 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

उप खंड अधिकारी सदर अजीत यादव ने बताया कि बंदरों के उछलने कूदने से फाल्ट हुआ था, अब सब ठीक हो गया है। बिजली कटौती के खिलाफ जिला वितरक एसोसिएशन का आंदोलन फिर तेज होने जा रहा है। जिला वितरक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि  शुक्रवार को वितरकों, व्यापारियों और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पहले सुबह दस से दो बजे तक एक्सईएन का घेराव करेंगे। घेराव के दौरान दफ्तर की बिजली की काट दी जाएगी।


इसके बाद पटेलनगर नगर चौराहे में मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो शनिवार को रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। बताया कि वितरक और व्यापारी कटौती के खिलाफ खुलकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed