फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan accused of occupying tube well land

Fatehpur News: प्रधान पर नलकूप की जमीन कब्जाने का आरोप

Sun, 24 Sep 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 24 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Pradhan accused of occupying tube well land
प्रधान पर नलकूप की जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन

जिलेदार ने पहुंच कर रुकवाया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। थाना क्षेत्र के दिहुली गांव में पाइप सेंटर के समीप नलकूप विभाग की खाली पड़ी जमीन को कब्जाने का आरोप ग्राम प्रधान पर लगा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंच कर कार्य को रुकवाया। ग्रामीणों ने नलकूप विभाग से लेकर एसडीएम और डीएम को मामले से अवगत कराया था।

थरियांव थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी अवेधश कुमार, फूल सिंह, बाबूराम, कमलेश कुमार और देवानंद मिश्रा ने अधिकारियों को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि हाईवे किनारे नलकूप निर्माण विभाग की भूमि है। उसमें अवैध कब्जा कर ग्रामीणों से रुपये लेकर आबादी का आवंटन कर दिया गया है। अब अवैध रूप से जमीन में बोरिंग कार्य भी करवाया जा रहा है। इसकी शिकायत हल्का लेखपाल और विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन अवैध कब्जा रुका नहीं। दोबारा शिकायत पर शनिवार को नलकूप विभाग के जिलेदार अश्वनी कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर काम को बंद कराया। उधर, ग्राम प्रधान राकेश लोधी ने बताया कि सिंचाई विभाग और ऊसर की जमीन का मिलाजुला नंबर है। ऊसर भूमि को एसडीएम के आदेश पर प्लाट आवंटित किए गए हैं, जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल अनूप सिंह ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम प्रमोद झा ने ऊसर भूमि पर 92 लोगों को आवासीय पट्टे आवंटित किए थे। फिर भी सिंचाई विभाग की जमीन को पैमाइश कर अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed